लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। ब्रजेश सिंह के हरफनमौला खेल से लखनऊ क्रिकेट अकादमी ने 15वीं राज्यस्तरीय सचिन तेंदुलकर ट्रॉफी जीती। फाइनल में लखनऊ अकादमी ने यार्कर क्रिकेट अकादमी को शिकस्त दी। यार्कर ने 29.2 ओवर में 135 रन बनाये। प्रांजल सिंह ने 46 और नवनीत ने 18 रन बनाये। ब्रजेश सिंह ने दो और यश ने तीन विकेट चटकाये। जवाब में लखनऊ अकादमी ने 137 रन बनाये और जीत दर्ज की। मैन ऑफ द ब्रजेश सिंह ने 26 रन बनाये। फरहान ने 35 रनों का योगदान किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आयुष पटेल और ऑलराउंडर का खिताब सिद्धार्थ शर्मा को मिला। विजेताओं को पूर्व रणजी खिलाड़ी अब्बास रजा ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.