लखनऊ, फरवरी 5 -- अभ्युदय प्रताप सिंह के शानदार शतक और विजय यादव के विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर मल्टी फेसिलिटी प्रोफेशनल क्रिकेट एरीना (एमपीसीए) ने सी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल का टिकट कटा लिया है। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एमएफपीसीए ने इकाना रेंजर्स को 156 रनों के भारी अंतर से धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएफपीसीए की शुरुआत दमदार रही। सलामी बल्लेबाज अभ्युदय प्रताप सिंह ने 100 रनों की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विजय यादव ने महज 89 गेंदों पर 90 रन ठोककर टीम को 44 ओवर में 288 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इकाना रेंजर्स की टीम दबाव झेल नहीं पाई। एमएफपीसीए के गेंदबाजों के आगे उनके बल्लेबाज बेबस नजर आए और पूरी टीम 29.4 ओवर में म...