लखनऊ, दिसम्बर 21 -- सांसद खेल महोत्सव लखनऊ, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव मोहनलाल गंज का आगाज रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हुआ। इन खेलों का उद्धाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। 23 दिसंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम में आठ खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी, कुश्ती और क्रिकेट के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को सीएमएस एलडीए शाखाा कानपुर रोड पर होगा। पहले दिन एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गये। 100 मीटर दौड़ के सीनियर बालक में सरोजनी नगर विधान सभा के निर्मल और बालिका वर्ग में बख्शी का तालाब की कामिनी ने बाजी मारी। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मलिहाबाद के कुलदीप और मोहनलाल गंज के रोहित क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे। 100 मीटर ब...