लखनऊ, फरवरी 20 -- मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेशभर से 579 प्रतिभागियों की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा लखनऊ, संवाददाता। सौ मीटर दौड़ में अयोध्या की सुनीता और शॉटपुट में बस्ती की संजू ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बैडमिंटन में गोरखपुर की सोनम ने बाजी मारी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की देखरेख में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम भी मौजूद रहे। परिमणाम महिला वर्ग 100 मीटर दौड़: स्वर्ण- गुलिस्ता (अयोध्या) , ...