लखनऊ, फरवरी 19 -- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की। दिल्ली के रौशन आरा क्लब के क्रिकेट मैदान पर खेले गए अत्यंत रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम ने केरल को दो रनों से पराजित किया। अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने संयमित प्रदर्शन करते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। निर्णायक ओवर में आयुष प्रताप सिंह की धारदार गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। विजय बवंडर ने 47 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। हिमांशु सिंह ने 44 और कप्तान अभिषेक गुप्ता ने 29 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल टीम नौ विकेट खोकर 183 रन बना सकी। उत्...