लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। शिया पीजी कॉलेज मैदान पर रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में लोहिया नगर टाइगर्स ने लोहिया नगर रॉयल्स को सात विकेट से हराया। लोहिया नगर रॉयल्स ने विमल कुमार वर्मा के धुआंधार 58 रनों की मदद से निर्धारित 12 ओवर में 137 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स टीम के लिए अनुभव द्विवेदी ने मात्र 30 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में आशुतोष मिश्रा के आक्रामक छक्कों और ऋतुराज रस्तोगी के विजयी चौके ने टीम को दो ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी। मुख्य अतिथि एडीसी रेखा पाण्डेय ने विजेता टीम के कप्तान नबी हसन को ट्रॉफी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि नवल किशोर त्रिपाठी ने उपविजेता कप्तान आमिर अब्बास को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुभव द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच और पंकज पंत को बेस्ट ब...