लखनऊ, फरवरी 15 -- अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन कर्नाटक ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (141) और युवा सनसनी देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 148) के शानदार शतकों की बदौलत कर्नाटक ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड के कप्तान कुनाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित होता दिखा। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल महज पांच रन बनाकर 18 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैदान पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने उत्तराखंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली। दोनों ने उत्तराखंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 394 गेंदों पर 278 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.