लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। जिला खेल प्रोत्साहन समिति एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संचालित योग केंद्र के एक साल पूरे होने पर योगासन और ध्यान पर आधारित विशेष कार्यशाला एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा और विश्व रिकॉर्ड होल्डर रोमा हेमवानी भी विशेष रुप से मौजूद रही। डॉ.आरपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक खेल के खिलाड़ी के लिए नियमित योग अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में योगासन स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते और मान बढ़ाया। योग केंद्र की मुख...