लखनऊ, फरवरी 5 -- कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के सातवें राष्ट्रीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'ल वितैस ' का भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में दिल्ली, पुणे, और तिरुवनंतपुरम सहित देश के नौ परिसरों से आए 500 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओलंपियन सैयद अली और आईटीसी फॉर्च्यून के जीएम वैभव भाटिया ने किया। महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसे दस खेलों के साथ हॉस्पिटैलिटी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। संस्थान के सीईओ मनीष खन्ना ने कहा कि यह आयोजन छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त मंच है। विजेताओं को नकद पुरस्कार और पदकों से नवाजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...