लखनऊ, फरवरी 15 -- महानगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में रविवार को वैष्णवी जनकल्याण समिति की देखरेख में जनपद स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में वैष्णवी क्लब और दयानंद क्लब के बीच भिड़ंत हुई। वैष्णवी क्लब ने एकतरफा खेल दिखाते हुए दयानंद क्लब को 43-07 के भारी अंतर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। वैष्णवी क्लब की श्रावणी रावत मैच का मुख्य आकर्षण रहीं। उन्होंने अपनी फुर्ती और दमदार रेड्स से न केवल अंक बटोरे, बल्कि दर्शकों का मन भी मोह लिया। समापन समारोह में संस्था के अध्यक्ष अनिल प्रकाश बाजपेई, कबड्डी खिलाड़ी इंतजार अली सिद्दीकी और शबनम सिद्दीकी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.