लखनऊ, नवम्बर 12 -- फोटो-- - एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी पहुंची केडी सिंह बाबू स्टेडियम - ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों ने ली सेल्फी लखनऊ, संवाददाता। एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी जैसे ही शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची, भारत माता की जय और वंदे मातरम की आवाजें गूंज उठी। मुख्यमंत्री आवास से निकल कर स्टेडियम पहुंची ट्रॉफी के दीदार को स्टेडियम में भीड़ जमा हो गई। दर्शकों के लिये ट्रॉफी को स्टेडियम के मुख्य द्वार केडी सिंह बाबू स्टेडियम की तस्वीर के नीचे रखा गया। फिर शुरू हुआ ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने का दौर। चमचमाती ट्रॉफी को देख मीडिया कर्मियों के कैमरों के साथ ही खेल प्रेमियों के मोबाइल कैमरों के फ्लैश चमकने लगे। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, खेल निदेशक डॉ. आरपी. सिंह, उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.