लखनऊ, फरवरी 18 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षु व सीनियर खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) अतुल सिन्हा ने सम्मनित किया। आरएसओ ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को इकबाल को पदक पहनाकर नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर इकबाल चन्द्र के कोच व उपक्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द कुशवाहा मौजूद रहे। आरएसओ ने बताया कि इकबाल चन्द्र ने हाल ही में चंडगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने इस चैम्पियनशिप में 110 किलोग्राम से अधिक भार में खेलते हुए स्नैच में 131 किलोग्राम और क्लीन जर्क में 157 किलोग्राम भार उठकार पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.