लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित लखनऊ गोल्फ लीग के पांचवें संस्करण के पांचवें दिन ग्रुप बी के राउंड-3 मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुक्रवार को हुए इन मैचों में टीमों ने अंक तालिका में बढ़त बनाने के लिए जोर लगा दिया। पहले मुकाबले में अमेजिंग ओरिजिन्स ने पीआर हुंडई जेओ रॉयल्स को 4-1 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में बीबीडी रेंजर्स और पार सीकर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिसमें रेंजर्स ने 3-2 से बाजी मारी। दिन का अंतिम मुकाबला स्टिंगर्स और अवध ईगल्स के बीच बेहद रोमांचक रहा, जो 2.5-2.5 की बराबरी पर छूटा। वर्तमान अंक तालिका में अवध ईगल्स 9.5 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि स्टिंगर्स और पार सीकर्स 8.5-8.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...