लखनऊ, जनवरी 10 -- क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने अनुशासनहीनता के दो अलग-अलग मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है। सीएएल के पीआरओ अभिजीत सकार के अनुसार अनुशासन समिति की बैठक में विस्तृत जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। पहले मामले में अजीत वर्मा और हिंमाशु सिंह को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक टूर्नामेंट में सीएएल की ओर से खेलने से इंकार कर दिया, जबकि उसी टूर्नामेंट में किसी दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों खिलाड़ियों को 11 जनवरी से शुरू हो रहे सुबोध मेमोरियल सीनियर डिवीजन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दूसरे मामले में शौर्य सिंह को मेजर शहीद अमेय त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। उन्हें बीबीडी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.