लखनऊ, फरवरी 4 -- मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी हरियाणा, नवल टाटा ओडिशा और होली वर्ल्ड पंजाब ने 36वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू अंडर-14 बालक हॉकी प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को लीग के पहले चरण के मुकाबले खत्म हो गये। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी टर्फ पर खेले जा रहे टूर्नामेंट आज दमदार मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में जय हॉकी अकादमी तमिलनाडु ने हॉकी त्रिपुरा को 1-0 से पराजित किया। पहले क्वार्टर में चौथे मिनट में ही तमिलनाडु को पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला, जिसे अगम कुशवाहा ने गोल में बदला। यह गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ। इसके बाद दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं दगा सकी। एक अन्य मुकाबले में ओडिशा नवल टाटा ग्रासरूट...