लखनऊ, जनवरी 8 -- भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू टीम के खिलाड़ियों को किट वितरित की। यह टीम त्रिवेंद्रम (केरल) में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित होनी वाली प्रथम कलारीपयट्टू राष्ट्रीय लीग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। डॉ. नीरज सिंह ने किट वितरण के बाद यूपी टीम को दमदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि चयनित टीम में लखनऊ की दिव्यांशी चौरसिया, शिवानी रावत, निखिल रावत, लकी सिंह गौतम, मोहम्मद हनान जगह बनाने में सफल रहे। अन्य खिलाड़ियों में सहारनपुर की खुशबू और उन्मादी शामिल हैं। यूपी टीम के लिए दो से आठ जनवरी तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आईबीएसए स्पोर्ट्स एकेडमी बुद्धेश्वर मे...