लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन की देखरेख में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता चौक स्टेडियम पर आयोजित की जायेगी। 12 जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को संस्था, क्लब दस जनवरी तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं। 20 जनवरी को फाइनल मुकाबले के बाद समापन होगा। यह जानकारी लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...