लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पांच और छह जनवरी को आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में 12 से 17 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने को इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षक रिजवान अहमद और विकास यादव से संपर्क कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का खाता होना अनिवार्य है। विजेताओं को ईनामी धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में प्रदान की जायेगी। बालिका अंडर 14 में 24 से 28, 28 से 34 और 34 से 40 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि बालिका अंडर-17 में 50 से 57 और 57 किग्रा से अधिक भार वर्ग के मुकाबले होंगे। बालक अंडर- 14 में 20 से 23, 23 से 27 और 27 से 32 किग्रा भार गर्व के मुकाबले होंगे जबकि ...