लखनऊ, नवम्बर 28 -- सैयद मोदी बैडमिंटन के. श्रीकांत भी अंतिम चार में पहुंचे युगल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम लखनऊ, संवाददाता। सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफर अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल से ही मुकाबलों का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच गया है। महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारतीय स्टार शटलर तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला युगल में पिछली विजेता त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद व मिश्रित युगल में भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली भी अंतिम चार में पहुंच गई। पुरुष एकल में विश्व के पूर्व नंबर वन के.श्रीकांत ने प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु राजावत के मैच छोड़ने के चलते सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनके सामने हमवतन मिथुन मंजूनाथ की चुनौती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.