लखनऊ, नवम्बर 27 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ नगर निगम की देखरेख में नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट एक दिसंबर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेला जायेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी। इस बार प्रतियोगिता में महापौर एकादश, नगर आयुक्त एकादश, नगर आयुक्त एकादश ,प्रेस एकादश और जलकल एकादश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग मुकाबले छह दिसंबर तक चलेंगे और सात दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। उद्घाटपन मुकाबला महापौर एकादश और प्रेस एकादश के बीच मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...