लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ, संवाददता। लखनऊ नगर निगम की देखरेख में सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस अवसर पर लखनऊ नगर निगम के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के पार्षद मौजूद रहे। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में प्रेस एकादश ने महापौर एकादश को आठ विकेट से हरा दिया। महापौर एकादश ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाये। शिवपाल सावरियां ने सबसे अधिक 32 रन बनाये। प्रेस एकादश की ओर से वैभव तिवारी ने तीन विकेट चटकाये। जवाब में प्रेस एकादश ने दो विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिये। मयूर ने सबसे अधिक 69 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...