लखनऊ, जनवरी 7 -- कर्नाटक (बंगलुरु) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले राष्ट्रीय जूडो कैंप में खिलाड़ियों को लखनऊ के पैरा जूडो प्रशिक्षक मुनव्वर प्रशिक्षण देंगे। इस कैंप में मध्य प्रदेश के कपिल परमार, हरियाणा की कोकिला और उत्तर प्रदेश की गुलशन शामिल हैं। कैंप में जूडोकाओं की शक्ति, कंडीशनिंग, फिटनेस पॉवर और कौशल को बढ़ावा दिया जायेगा। कैंप के बाद खिलाड़ी जापान में आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स और पैरालंपिक खेलों में पदक के लिए जोरआजमाइश करेंगे। यह जानकारी इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...