लखनऊ, सितम्बर 30 -- शहर में घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाने हैं। इसके लिये शहर भर के स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकाबलों की शुरुआत वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता) से होगी। इसके बाद शहर में महिला क्रिकेटरों का मेला लगेगा। अंडर-19 महिला टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जायेंगे। फिर सैयद मुश्ताक अली और वीमेन अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले भी यहां खेले जायेंगे। अधिकांश मुकाबले शहर के एकलौते विश्वस्तरीय इकाना स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसके अलावा स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड, अखिलेश दास स्टेडियम और जीसीआरजी ग्राउंड में भी कई टीमें जीत के लिए आमने-सामने होंगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से जुड़े लोगों के अनुसार सत्र का आगाज वीनू मांकड ट्रॉफी से होगा। ट्रॉफी के तहत ग्रुप सी के 15 मुकाबले लखनऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.