लखनऊ, फरवरी 6 -- बीबीडी सी डिवीजन लीग के दो दिवसीय फाइनल मुकाबले में गुरुवार को पहले दिन सिंड्रा क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 158 रन बनाकर आउट हो गई। जीसीआरजी ग्राउंड में खेले जा रहे मैच में आज का खेल खत्म होने तक एमएफपीसीए ने 23 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। सिंड्रा क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, शीर्षक्रम के चार बल्लेबाज 24 रन पर आउट हो गए। मध्यक्रम से अर्पित गोस्वामी ने 43, निचले क्रम से मक्की हसन ने 45 व गौतम वर्मा ने 34 रन बनाते हुए सिंड्रा क्लब के आंकड़े को 150 रन के पार पहुंचाया। 49.2 ओवर में सिंड्रा क्लब की टीम 158 रन बनाकर सिमट गई। विजय यादव ने शानदार गेंदबाजी की और पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पौरुष ने तीन और राघवेंद्र ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.