हरिद्वार, मार्च 18 -- हरिद्वार, संवाददाता। एसएमजेएन पीजी कॉलेज की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि महाराज ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। खेल से ही खिलाड़ी को अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। पूरी एकाग्रता के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर ही हम अपने प्रतिद्वन्दियों से आगे निकलकर उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि अभी हाल में ही संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में जो उत्तराखंड में आयोजित किए गए थे, राजकीय स्तर पर हमारे कॉलेज के 50 छात्र छात्राओं ने वॉलेंटियर्स के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की। प्राचार्य ने हरिद्वार को योग नगरी के रूप में विकसित करने के लिए युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.