बदायूं, दिसम्बर 19 -- बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग तहत विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा बिल्सी की प्रतियोगिता महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी के मैदान में आयोजित की गयी। बैडमिंटन (एकल) सब जूनियर वर्ग में पुलकित सिंह ने प्रथम , बैडमिंटन (युगल) में सौरभ ,अरुण कुमार लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन जूनियर वर्ग में अजय शाक्य ने प्रथम, सीनियर वर्ग में सूरज ने प्रथम, युगल में आमिर, कृष्ण प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन पर उप निरीक्षक अनुज यादव, संजीव कुमार तोमर प्रधानाचार्य महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रंजीत सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कांति प्रसाद, जिला पीटीआई रामदास यादव, सत्यवीर सिंह...