सोनभद्र, सितम्बर 2 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी शक्तिनगर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल स्पर्घाओं का आयोजन किया गया। जिसमें एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, स्पीड वॉक, रिले रेस ,50 मीटर दौड़, नींबू दौड़, शॉट पुट, बोरी दौड़, बॉल आउट, थ्रो बॉल और रस्साकशी जैसे अनेक फील्ड इवेंट्स और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख संदीप नाइक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य, खेल भावना और सहभागिता को एनटीपीसी में सर्वोपरि माना जाता है। समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ,। इस अवसर पर वनीता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक, जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सिद्धार्थ...