बेगुसराय, जुलाई 16 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिससे खेल प्रेमियों में निराशा है। बताते चलें कि खेल विभाग द्वारा खोदावंदपुर प्रखंड में एक खेल स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गईं है। इस योजना को देखते हुए खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम में बदलने के लिए पंचायत समिति से योजना पारित की गईं। मिली जानकारी के अनुसार बनने वाले खेल स्टेडियम में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, खो खो जैसे खेलों के खेलने की व्यवस्था होगी। स्टेडियम निर्माण से पहले इस मैदान की सतह को ऊँचा किए जाने की योजना है। मिली जानकारी के अनुसार इस मैदान को ऊँचा करने के लिए अधिक मात्रा में मिट्टी की जरूरत है। मिट्टी उपलब्ध नहीं होने से मैदान की भराई का कार्य रुका हुआ ह...