बोकारो, जनवरी 8 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा के लाहरटांड़ में बना एकमात्र खेल स्टेडियम बदहाल है। वर्षों से रख-रखाव और संरक्षण के अभाव में स्टेडियम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां खेल गतिविधियों का आयोजन जोखिम भरा हो गया है। इसी स्थिति को देखने गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और इसकी जर्जर अवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान डॉ महतो ने पाया कि स्टेडियम के पूर्वी छोर की चहारदीवारी करीब सौ फीट तक ढह चुकी है, जिससे वहां लगभग बीस फीट गहरी खाई बन गई है। यह न केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है, बल्कि किसी भी बड़े हादसे की आशंका को भी जन्म देता है। खेल मैदान में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और चारों ओर उगी झाड़ियां साफ तौर पर लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम में बने मंच की एस्ब...