बिहारशरीफ, मार्च 4 -- खेल से बढ़ेगी टीम भावना और अनुशासन: प्राचार्य कहा: शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी हरनौत के जीडीएम कॉलेज में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू फोटो : खेलकूद : जीडीएम कॉलेज में मंगलवार को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते प्राचार्य शंभु प्रसाद सिन्हा व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के जीडीएम कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. शंभू नाथ प्रसाद सिन्हा ने किया। पहले दिन लंबी कूद, ऊंची कूद और लड़कों के लिए 600 मीटर, लड़कियों के लिए 400 मीटर दौड़ हुई। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में हिस्सा लिया। डॉ. सिन्हा ने कहा कि हर साल कॉलेज में खेल-कूद प्रतियोगिता होती है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। इससे बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। मुख्य अतिथि नग...