गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डीआईओएस जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीआईओएस ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सौहार्द का विकास होता है। उन्होंने खेलों को स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि तनाव कम करने और आत्मविश्वास तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने में भी सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में कुल 25 सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के लिए खो-खो, कबड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.