रांची, फरवरी 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। संत माइकल 10 2 स्कूल, मुरी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड वुशू सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, सदस्य चंचल भट्टाचार्य तथा बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच प्रकाश राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट और खेल मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने अतिथियों का फूलमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया तथा मार्च पास्ट के माध्यम से मंच तक पहुंचाया। विद्यालय निदेशक डॉ राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि अनुशासन ह...