चंदौली, फरवरी 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को जेंडर समानता और खेल अवसर, चुनौतियां और परिवर्तन की दिशा पर एक दिवसीय समाजशास्त्र विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक समानता का दर्पण हैं। जब तक लड़कियां खेल के मैदान पर बराबरी नहीं पाएंगी, समाज भी बराबरी की दिशा में अधूरा ही रहेगा। प्रो. आनंद प्रकाश ने कहा कि लड़कियों की खेल भागीदारी बढ़ाना केवल खेल विकास नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का प्रश्न है। प्रो. दयाशंकर सिंह यादव यादव ने कहा कि भारतीय समाज में आज भी खेलों में जेंडर आधारित असमानताएं दिखाई देती हैं। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। शिक्षा का मूल भाव ही समानता है।...