मुंगेर, फरवरी 4 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। नगर पंचायत स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय खेल मैदान पर फुटबॉल के लिए गोल पोस्ट का निर्माण नगर पंचायत की ओर से किया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के छात्रों को फुटबॉल दिया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायतों में खेल मैदानों का विकास, सौंदर्यीकरण और उनमें आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर उप मेयर मनोज कुमार, मेयर प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, स्वच्छता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह, कनीय अभियंता अनुपम कुमार, वार्ड पार्षद सरोजनी देवी, समाजसेवी सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...