लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैंपस के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय डॉ. जगदीश गांधी मेमोरियल इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस टूर्नामेंट में आज पांच मैच खेल गये। पहले मैच में डेली पब्लिक स्कूल ने मोंटफोर्ट इंटर कालेज पर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में यूनिटी कालेज ने सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीएमएस कानपुर रोड कैंपस ने एआर जयपुरिया स्कूल को पराजित किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। लामार्टिनियर कालेज ने सीएमएस आरडीएसओ को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में टिकट हासिल किया। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैंपस ने डेली पब्लिक स्कूल का हराकर सेमीफाइनल स्थान सुरक्षित किया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.