कन्नौज, जनवरी 27 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम कटकैया में आयोजित दंगल का पूर्व विधायक ने फीता काट कर शुभारंभ किया। कहा कि खेल आपसी सौहार्द प्रदान करने के साथ तन मन के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। सपा पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने आशीष पहलवान दिल्ली और मांगे पहलवान जालौन से कुश्ती की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पहलवानों का सम्मान किया है। कहा कि पार्टी संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में भी दाव पेच चला कर विरोधियों को चित किया है। इस मौके पर बाल मुकुंद पहलवान, मनीष पहलवान, साजन पहलवान, अमन खान, भोला, विनोद पहलवान, रामदत्त पहलवान, राजू पहलवान, भीम पहलवान, काली पहलवान, सतेंद्र यादव, अर्पित शुक्ला, अंकुर यादव मीडिया प्रभारी, शोभित पहलवान, आशीष पहलवान, सुरेंद्र पहलवान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...