खगडि़या, अप्रैल 11 -- खेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन खेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन खगड़िया, नगर संवाददाता। बचपन प्ले स्कूल में खेल सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के निदेशक प्रद्युम्न कुमार सिंह ने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी रणधीर कुमार सिंह जो बिहार राज्य 50 प्लस आयु वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता बन जिले का नाम रोशन किया। उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने अपने संबोधन में कहां की खेल से शारिरिक विकास होता है। खगड़िया जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह ने कहा की रणधीर सिंह सभी खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैदान में खिलाड़ी काफी प्रभावित होते रहते हैं इन्होंने जो कहा उसे करके दिखाया जिससे आगे आने वाले पीढ़ी को शिक्षा मिलेगी। मौके पर डॉ प्रेम शंकर, डॉ शैलेंद्र, ...