हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल अधिकारियों और कोचों के साथ समीक्षा बैठक कर विवि के लिए आवश्यक प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्ष, अकादमिक भवन, खेल मैदान, पुस्तकालय, जिम, कैफेटेरिया और अन्य सुविधाओं की त्वरित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विभिन्न केंद्रों पर चल रहे खेल प्रशिक्षण शिविरों, खेल गतिविधियों, भावी योजनाओं और जनपद में निर्माणाधीन खेल सुविधाओं की जानकारी ली। सिन्हा ने विवि के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए उप निदेशक (खेल) रशिका सिद्दीकी, उप क्रीड़ा अधिकारियों वरुण बेलवाल, अंकुश रौतेला, श्याम भट्ट, रितिका जोशी सहित अन्य को निर्देश दिए। आवश्यक समितियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.