बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार खेल विभाग के दो साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रभारी रवि बहादुर सिंह ने एमपी उच्च विद्यालय में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। जिले में सात प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण व 94 पंचायत स्तरीय खेल मैदान का निर्माण हुआ है। जिससे ग्रामीण स्तर पर युवाओं को काफी सहयोग मिल रहा है। वहीं पंचायत स्तर तक गठित खेल क्लबों ने स्थानीय नेतृत्व को मजबूत किया है। छात्रवृत्ति, सरकारी नियुक्ति, प्रोत्साहन राशि व कल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के खिलाड़ियों को भरोसा दिया है कि उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। पदक विजेता अब केवल तालियां नहीं बल्कि स्थायी अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं। बताया...