सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में लॉग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व ओएनजीसी कॉम्युनिटी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश सिंघानिया ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास की सीख देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.