नई दिल्ली, फरवरी 12 -- टीम इंडिया ने नामीबिया को 210 रन का लक्ष्य दिया, अनुमानित स्कोर से 50 रन पीछे रही टीम, ईशान-पांड्या के तेज पचासे नई दिल्ली। नामीबिया जैसी कमजोर टीम के सामने भारत ने शुरुआत तो बुलेट ट्रेन जैसी की, मगर अंत तक टीम की गाड़ी पैसेंजर ट्रेन बन गई। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने बोर्ड पर 209 रन टांगे जो देखने में बड़ा स्कोर लगेगा। मगर असलियत यह है कि भारतीय टीम कम से कम 45 से 50 रन पीछे रह गई। भारत ने 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर ताबड़तोड़ 100 रन बना दिए। ईशान किशन एक बार फिर अपनी रौ में दिखे जिन्होंने 24 गेंदों में 61 रन ठोक दिए। मगर तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि पारी की अंतिम 11 गेंद पर भारत ने सिर्फ चार रन जोड़े और पांच विकेट गंवा दिए। यानी भारतीय टीम की गाड़ी 'डीरेल' हो गई। इससे पहले यूएसए के खिलाफ भी भारतीय बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.