नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- शोल्डर... रांची में मध्य क्रम की नाकामी से गंभीर की चयन नीति पर सवाल, ऋषभ और तिलक को बाहर रखना कहीं टीम पर भारी न पड़ जाए नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची में मध्य क्रम की नाकामी ने भारतीय कोच गौतम गंभीर की चयन नीति को फिर सवालों के घेरे में ला दिया। अब रायपुर में टीम इंडिया के सामने न सिर्फ जीतने, बल्कि रणनीतिक दरारों को भरकर स्थिरता दिखाने की चुनौती होगी। यह देखना भी रोचक होगा कि क्या गंभीर एक बार फिर मध्यक्रम में बदलाव करेंगे? रांची में भारत की बल्लेबाजी शुरुआत में मजबूत दिखी, लेकिन चौथे और पांचवें नंबर पर मौका पाने वाले रुतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर प्रभाव नहीं छोड़ सके। गायकवाड़ ने 14 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए, जबकि सुंदर 19 गेंद पर 13 रन ही जोड़ सके। दोनों जल्दी न लौटते तो भारत 349 से बड़ा स्कोर कर...