लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता सात से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ बालिका हॉकी टीम के गठन को चयन ट्रायल मंगलवार को ही गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने दी। जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल एक दिन में ही आयोजित किये जाने हैं। हॉकी प्रशिक्षक रजनीश मिश्रा, जिला लखनऊ हॉकी संघ के सचिव अविनाश श्रीवास्तव के साथ ही खेलो इंडिया के हॉकी प्रशिक्षक ऋषि कुमार की मौजूदगी में ट्रायल होंगे। जिन खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2010 के बाद हुआ है, वहीं खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.