लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को लखनऊ की रागिनी उपाध्याय, अनामिका यादव और सोनिया ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की देखरेख में खेली जा रही प्रतियोगिता में मेहमान खिलाड़ी छाये रहे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग भवन में खेली जा रही प्रतियोगिता में झांसी की रिंकी किशोरी, आगरा की रश्मि बघेल, अलीगढ़ की कुसुम, आगरा की बबीता, गोरखपुर की आईस प्रजापति, वर्षा सिंह, वाराणसी की सरिता राय और आगरा की अंजू चाहर ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.