लखनऊ, फरवरी 5 -- पहले मुकाबले में राउंडग्लास, पंजाब ने हॉकी असम की रक्षापंक्ति को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। पंजाब की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए असम को 13-1 के विशाल अंतर से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से लालू दिवाकर मैच के हीरो रहे, जिन्होंने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए अकेले चार गोल दागे। उनके अलावा रंजीत, अभिजोत, युवराज, हर्षित, शिवजोत, समरप्रीत और शीलू मान ने भी गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। विशाल की हैट्रिक और हरियाणा की धमक प्रतियोगिता के दूसरे मैच में फ्लिकर ब्रदर्स (हरियाणा) ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी तमिलनाडु को 7-1 से करारी शिकस्त दी। हरियाणा के विशाल ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरा और दमदार हैट्रिक जमाते हुए कुल छह गोल किए। कप्तान विराट सिंह ने भी एक गोल दागा, जबकि तमिलनाडु की ओर से पी सुकुनाथन सांत्वना गोल करने में सफल रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.