मुजफ्फरपुर, जून 9 -- औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के रामपुर सघहरी मदरसा चौक के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे बेकाबू मैजिक ने धनी राम के छह साल के पुत्र धीरज कुमार को कुचल दिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धनी राम ने पुलिस को बताया कि अन्य बच्चों के साथ धीरज दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते पुत्र सड़क पर चला गया। उसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया। धीरज नौ भाई-बहनों में छोटा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने औराई-सैदपुर मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर मैजिक को पकड़ लिया। वहीं, चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि चालक चकमा देकर भागने का प्रयास किया, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.