सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जा चुका है। इससे ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विधायक खेल महाकुंभ से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संचार हुआ है। खेलकुद एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर उक्त बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलोगे-कूदोगे तो रोजगार मिलेगा, खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही प्रदेश के सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया ...