आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़। सगड़ी के केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज मऊकुतुबपुर में रविवार को सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव रविकांत यादव ने कहा कि खेल से आपसी भाई चारा उत्पन्न होता है। खेल समाज को सकारात्मक ऊर्जा,अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर अवनीश राय, ऋषभ सिंह, डॉ. प्रशात राय, डॉ. बिजेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.