चंदौली, दिसम्बर 29 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर क्षेत्र के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर विद्यालय के साथ ही आसपास के गांवों के युवा सुबह शाम प्रैक्टिस करते हैं। दौड़ने के साथ ही लंबी कूद से लेकर उंची कूद, क्रिकेट आदि खेलते हैं। खास बात यह कि इसी खेल मैदान पर करीब 31 साल पहले उत्तर प्रदेश केशरी कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी। कई खेल प्रतियोगिताओं का गवाह यह मैदान आज खेलने लायक नहीं रह गया है। मैदान में नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। जिससे वहां नियमित खेलने वाले बच्चों, युवाओं को दुर्गंध और गंदगी से खेलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों, युवाओं ने जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा कि मैदान में पानी लगने से खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के राकेश कांत राय, रमेश यादव का कहना है कि बीपी हायर स...