औरंगाबाद, दिसम्बर 29 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में गेट स्कूल के खेल मैदान में फ्लाई ऐश भर दिए जाने से खिलाड़ियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि या फ्लाई ऐश खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक है। गाड़ियों के गुजरने या खिलाड़ियों के दौड़ने पर धूल उड़ रही है और इससे उनके स्वास्थ्य को भी नुकसान हो रहा है। चुनाव के समय इसे यहां भर गया था और अब तक इसे हटाया नहीं गया है। इसे हटाने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह गेट स्कूल में भी फ्लाई ऐश भर दिया गया था। वर्तमान में फुटबॉल मैच के दौरान इसकी सफाई कराई गई लेकिन फिर भी परेशानी बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...